Muzaffarpur News: बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क भिड़ गई लड़कियां, जमकर चले चप्पल और थप्पड़, देखें वीडियो

Muzaffarpur News: बॉयफ्रेंड से बात करने को लेकर दो युवतियां आपस में ही भिड़ गईं. दोनों के बीच जमकर चप्पल और थप्पड़ चला. दोनों एक दूसरे का बाल खिंचते भी दिख रही हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बीच सड़क दो लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बॉयफ्रेंड के लिए दोनों आपस में भिड़ गईं. दोनों ने जमकर एक-दूसरे पर जमकर चप्पल और थप्पड़ बरसाए. इस दौरान दोनों लड़कियों की सहेलियां भी मौजूद थीं, जो लड़ाई छुड़ाते दिख रही हैं. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में दोनों लड़कियां एक दूसरे का मुंह नोचती दिख रही हैं। घटना जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. थाना प्रभारी रवि गुप्ता ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है. अगर शिकायत मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां एक ही लड़के से प्यार करती थीं. घटनास्थल के पास चाय की दुकान लगाने वाले शख्स ने बताया कि एक लड़की का आरोप था कि दूसरी लड़की ने उसके बॉयफ्रेंड को मैसेज भेजा था. वो कह रही थी कि जो मैसेज हम तुमको भेजे, वह मेरे बॉयफ्रेंड को क्यों भेजा था.

स्थानीय लोगों को देख भागी लड़कियां

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों के इकट्ठा होते ही चारों लड़कियां वहां से भाग गईं. बताया जा रहा है कि जब लड़कियां सड़क पर एक दूसरे से झगड़ रही थीं, तब वहीं पास में एक बिल्डिंग के ऊपर मौजूद कुछ लड़कों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है.

मुजफ्फरपुर की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

अचनाक शुरू हो गया विवाद

काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, चारों लड़कियां शहर के कॉलेज में ही पढ़ती हैं. चारों लड़कियां बात करते जा रही थीं. इसी बीच दो लड़कियों के बीच बहस शुरू हो गई. इसी दौरान पहले एक लड़की ने थप्पड़ चलाया, फिर दूसरी लड़की ने भी इसका जवाब देना शुरू कर दिया.

ALSO READ: Bihar News: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >