Muzaffarpur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर किया धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Muzaffarpur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बिजली विभाग के कार्यालय पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस फैसले को बिहार सरकार का तुगलकी फरमान बताया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Muzaffarpur News: जिले में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग भी की। बता दें, स्मार्ट मीटर के खिलाफ जिले में यह प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में किया गया। धरना प्रदर्शन पर बैठे लोगों ने सरकार की इस योजना को एक तुगलकी फरमान बताया है।

स्मार्ट मीटर को बताया लूटने का जरिया

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने बताया कि जिस स्मार्ट मीटर को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में बहिष्कार किया गया था आखिर उसको बिहार में जबरन थोप क्यों दिया गया। उन्होंने इसे बिहार सरकार का मनमाना व्यवहार बताया है। मुकुल ने आगे कहा इसे कुछ लूटने वाले IAS अधिकारी संजीव हंस द्वारा थोपा गया ताकि इससे आने वाली मोटी कमाई से गौतम अदानी जैसे लोगों को मजबूत किया जा सके। वही अन्य लोगों का कहना है कि बिहार सरकार राज्य के गरीबों को लूटने के लिए स्मार्ट मीटर लगाई है। इस स्मार्ट मीटर को देश के गुजरात सहित कई राज्य ने हटा दिया। आखिर एक गरीब राज्य में किस परिस्थिति में लगाया गया।

जिले में बढ़ रहे डेंगू के मामले

जिले में एक तरफ बाढ़ ने अपना पैर पसार रखा है वही दूसरी तरफ डेंगू ने भी लोगों को अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में डेंगू के नौ नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद अबतक टोटल डेंगू के मरीज की संख्या 133 हो गई है। बता दें, डेंगू के नए केस शहरी प्रखंड क्षेत्र और जिले के मीनापुर प्रखंड से ज्यादा सामने आ रहा है। सभी डेंगू के मरीजों को SKMCH के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >