Muzaffarpur News: सीएम की प्रगति यात्रा को लेकर शहर की ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

Muzaffarpur News: सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं. आज से उनकी यात्रा का दूसरा चरण शुरू हुआ. इसके पहले दिन वह गोपालगंज के दौरे पर रहे. रविवार को वह मुजफ्फरपुर आएंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने शहर की ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव किया है. जानिए क्या है बदलाव?

Muzaffarpur News: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की आज से शुरुआत हो चुकी है. वह आज पहले दिन गोपालगंज की दौरे पर थे. यहां उन्होंने जिलेवासियों को 139 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी. रविवार को वह मुजफ्फरपुर के दौरे पर रहेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में भी जरूरी बदलाव किये गए हैं. यदि आप भी कल शहर की तरफ निकलने वाले हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ लें ताकि आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो. आइए, जानते हैं शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में क्या बदलाव किए गए हैं. 

इन रूट्स पर रहेगा बदलाव

पटना से मुजफ्फरपुर की ओर आने वाले छोटे वाहन सकरी मोड़ से घुमकर मुजफ्फरपुर की तरफ आ सकते हैं. पटना से दरभंगा-मोतिहारी-सीतामढ़ी की तरफ जाने वाले मधौल न्यू बाईपास से होते हुए दरभंगा मोड़ से आगे जा सकते हैं. समस्तीपुर-बरौनी से मुजफ्फरपुर की तरफ आनेवाली मुख्य सड़क का आवागमन आवश्यकतानुसार काजी इंडा चौक एवं दिघरा चौक पर बंद किया जायेगा. मधौल से रामदयालू गुमटी की तरफ आनेवाली सड़क पर आवागमन स्थगित रहेगा. सर्किट हाउस-पावर हाउस चौक-जूरन छपरा से कलेक्ट्रेट कार्यालय की तरफ की आने वाली सड़क एवं संपर्क पथ पर आवश्कतानुसार आवागमन बंद रहेगा. 

चांदनी चौक स्थित पुल का आवागमन बंद रहेगा

वहीं सरैयागंज टावर कलेक्ट्रेट कार्यालय की तरफ आनेवाली सड़क का कंपनीबाग से रूट डायवर्ट रहेगा. कार्यक्रम में दौरान बैरिया से चांदनी चौक की तरफ जाने वाली सड़क का चांदनी चौक से रूट डायवर्ट रहेगा. बैरिया गोलम्बर से छोटे वाहन पुरानी मोतिहारी रोड होते हुए शनि मोड़ होते हुए दरभंगा रोड में जा सकेंगे. दरभंगा मोड़ से चांदनी चौक की तरफ आने वाले वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. दरभंगा-मोतिहारी-सीतामढ़ी से पटना जाने वाले मधौल न्यू बाईपास से होते हुए जा सकते हैं. चांदनी चौक स्थित पुल का आवागमन बंद रहेगा. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चांदनी चौक स्थित पुल का आवागमन बंद रहेगा

यादव नगर से भगवानपुर एवं भगवानपुर पुल के उपर आवागमन बंद रहेगा. लैप्रोसी चौक- बी०एम०पी० 06-जेल चौक-पूरानी नाका रोड-बनारस बैंक चौक-महिला थाना- छाता बाजार पंकज मार्केट – सरैयागंज टावर – सुतापट्टी – कंपनी बाग- कलेक्ट्रेट कार्यालय-जूरन छपरा- ईमली चट्टी – माड़ीपुर पुल – पावर हाउस – सर्किट हाउस की तरफ आने-जाने वाली सड़क का आवागमन बंद रहेगा. जीरो माईल से अखाड़ाघाट पुल की ओर जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा एवं आवश्यकतानुसार सरैयागंज टावर की ओर आने वाले रास्ते पर आवागमन स्थगित रहेगा.

ALSO READ: Darbhanga Airport: दरभंगा के लोगों की बल्ले-बल्ले! एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 330 एकड़ जमीन चिन्हित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >