Muzaffarpur News: गोबरसही गुमटी बंद करने के दौरान नोकझोंक, छात्रा को लगी चोट

Muzaffarpur News: गोबरसही गुमटी को ट्रैक मेंटेनेंस को लेकर बंद किया गया है. मंगलवार को गुमटी बंद करने के दौरान काफी अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस दौरान इ-रिक्शा अनियंत्रित होने से एक बच्चा व छात्रा गिर गयी, जिससे उसे चोट आई है.

Muzaffarpur News: रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस को लेकर लगातार दूसरे दिन गोबरसही गुमटी को दोपहर से शाम तक बंद कर दिया गया. हालांकि मंगलवार को गुमटी बंद करने के दौरान काफी अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस दौरान इ-रिक्शा अनियंत्रित होने से एक बच्चा व छात्रा गिर गयी, ठोकर लगने से दोनों को काफी चोट आयी है. रेलवे व आरपीएफ की टीम ने मेंटेनेंस कार्य को लेकर दोपहर के एक बजे से गुमटी को बंद करने की तैयारी शुरू की. लेकिन वाहनों की भीड़ निकलने को लेकर काफी देर तक नोंक-झोक की स्थिति बनी हुई थी. वहीं बरौनी-ग्वालियर के निकलने  के बाद दोपहर के 1.45 बजे गुमटी बंद हुआ. हालांकि उसके बाद भी साइकिल और बाइक सवार जबरन बंद गुमटी से निकलने की कोशिश करते रहे.

एनएच पर लग गयी वाहनों की लंबी कतार 

दूसरी ओर ट्रैक मेंटेनेंस को लेकर अप व डाउन दोनों लाइन पर काम चल रहा था. ऐसे में कई गाड़ियों को नियंत्रित कर चलाया गया. गाड़ी संख्या – 13225 जयनगर- दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जंक्शन पर करीब 25 मिनट रोका गया. बता दें कि ट्रैक मेंटेनेंस को लेकर 28 नवंबर तक गोबरसही गुमटी दोपहर से शाम तक एक समय अवधि में बंद रहेगी. जिसका शिड्यूल दोपहर 12 से 6 बजे तक है. गोबरसही गुमटी जाम होने के कारण देर शाम एनएच पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. सदातपुर मोड़ से रामदयालुनगर तक भीषण जाम लग गया. लोग घंटों जाम में फंस रहें. स्थिति ऐसी थी कि गोबरसही तक आने में दो-दो घंटे लग रहे थे. छोटे वाहन सकरी होकर पटना की ओर निकल गये, जबकि बड़े वाहनों की लंबी कतार देर रात तक लग रही.

ALSO READ: Muzaffarpur Weather: सुबह-शाम ठंड का एहसास, कोहरे ने बढ़ाई कनकनी, जानिए आज का वेदर रिपोर्ट

मानव तस्करों के खिलाफ एफआइआर दर्ज

मुजफ्फरपुर से खुलने वाली ट्रेनों के जरिये मानव तस्करी का खेल चल रहा है. सोमवार को मुजफ्फरपुर- बेंगलुरु एक्सप्रेस (15228 ) रात के दस बजे पश्चिम बंगाल के दानकुनी जंक्शन पर पहुंची. इनपुट के आधार पर आरपीएफ की टीम ने मानव तस्करों के चंगुल से पांच नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया. इसमें दो मानव तस्करों को टीम ने गिरफ्तार भी किया है. आरपीएफ के अनुसार सभी बच्चे बिहार के हैं. सभी को बाल श्रम के लिए बहला-फुसला कर बेंगलुरु ले जा रहे थे. जानकारी दी गयी कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व सहयोगी, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के साथ समन्वय में इस बचाव अभियान को अंजाम दिया गया. मानव तस्करों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है. वहीं सभी बच्चों को पुनर्वास प्रक्रिया के लिए सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया गया है. बता दें कि बीते एक महीने में मुजफ्फरपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस से दूसरी बार बच्चों को मुक्त करवाकर मानव तस्करों को पकड़ा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >