Muzaffarpur News: पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी PK के खिलाफ FIR दर्ज, लगे ये आरोप

Muzaffarpur News: राजधानी पटना में प्रशांत किशोर बीते दो दिनों से अनशन पर बैठे हैं. वे छात्रों के समर्थन में बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग के साथ अनशन कर रहे हैं. पटना प्रशासन ने पीके के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. अब मुजफ्फरपुर में भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. जानिए पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कांटी थानाक्षेत्र के सोती भेरियाही गांव के रहने वाले एक शख्स ने आज जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के खिलाफ मुजफ्फरपुर न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि प्रशांत किशोर बीपीएससी छात्रों को भड़का कर प्रतिबंधित एरिया में ले गए, जहां पुलिस ने छात्रों को लाठी से पीट-पीटकर घायल कर दिया. प्रशांत किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले शख्स का नाम लड्डू सहनी है. लड्डू सहनी की तरफ से दावा किया गया कि बीपीएससी छात्र 70वीं बीपीएससी परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन 30 दिसंबर को प्रशांत किशोर ने उन्हें भड़का कर हंगामा कराया.

13 दिसंबर से छात्र कर रहे हैं आंदोलन

बता दें, बीपीएससी अभ्यर्थी 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बीते 13 दिसंबर से आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था. इसी बीच कुछ राजनीतिक दलों के नेता छात्रों के समर्थन में आंदोलन में शामिल हुए. इसी तरह जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी आंदोलन में शामिल हुए. 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मुजफ्फरपुर में लड्डू सहनी ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिम की अदालत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 61(1), 191(1), 318(4), 316 (2) में प्रशांत किशोर पर मुकदमा दर्ज कराया है. अदालत ने 10 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की है. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मामला दर्ज कराने वाले शख्स ने क्या बतया?

इसको लेकर लड्डू सहनी ने बताया की उनके रिश्तेदार के कई बच्चे बीपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए थे. वे सभी बीपीएससी की परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग को लेकर पटना में धरना दे रहे हैं. आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था. लेकिन, प्रशांत किशोर ने जाकर छात्रों को भड़काया, जिसके बाद छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ. इस घटना में कई छात्र जख्मी हो गए हैं. इससे घटना से उनको ठेस पहुंची है, इसलिए उन्होंने प्रशांत किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. बता दें, पटना के गांधी मैदान में प्रशांत किशोर के आमरण अनशन का आज दूसरा दिन था. वे छात्रों के समर्थन में परीक्षा रद्द करने की मांग के साथ अनशन पर बैठे हैं.

ALSO READ: BPSC Protest: धरने को अवैध बताए जाने पर बोले प्रशांत किशोर, दिल्ली में किसानों को किसने दी अनुमति?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >