मुस्तफापुर व मकसूदपुर ने सेमीफाइनल में बनायी जगह

प्रोजेक्ट राम जानकी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महदेइयां के ग्राउंड में गुरुवार को छह दिवसीय टी इलेवन क्रिक्रेट टूर्नामेंट डे-नाइट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ .

महदेइयां में छह दिवसीय टी इलेवन क्रिक्रेट टूर्नामेंट डे-नाइट मैच शुरू मीनापुऱ प्रोजेक्ट राम जानकी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महदेइयां के ग्राउंड में गुरुवार को छह दिवसीय टी इलेवन क्रिक्रेट टूर्नामेंट डे-नाइट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ . इसका उद्घाटन स्थानीय पंचायत समिति सदस्य लालबाबू राय ने फीता काटकर किया . पंसस लालबाबू राय ने बताया कि इसका आयोजन महदेइयां क्रिकेट विकास कमेटी की ओर से किया गया है . इसमें कुल 12 टीमें शिरकत कर रही हैं. उद्घाटन मैच में गुरुवार की रात मीनापुर थाना ब्लॉक इलेवन व मुस्तफापुर इलेवन के बीच खेला गया . टॉस मुस्तफापुर की टीम ने जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया .बल्लेबाजी करते हुए थाना ब्लॉक की टीम ने 12 ओवर में कुल 83 रन बनाए . जवाब में उतरी मुस्तफापुर की टीम ने 11 ओवर में हीं लक्ष्य को हासिल कर लिया . मुस्तफापुर की टीम के आकाश कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया . दूसरी तरफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चतुरसी की टीम ने कुल 80 रन बनाये. जवाब में उतरी मकसूदपुर की टीम 7 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया. मुस्तफापुर व मकसूदपुर ने सेमीफाइन में अपना जगह बनाया . मकसूदपुर के उदय कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया . मैच 9 बजे रात्रि से 1.30 रात्रि चला .मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार, परमवीर गुप्ता, चंदन कुमार, ज्वाला कुशवाला, पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >