मोबाइल चोर को भेजा जेल

मोबाइल चोर को भेजा जेल

मुजफ्फरपुर. चोरी की मोबाइल के साथ सिकंदरपुर स्थित अम्बेडकर नगर पूर्वी से पकड़े गए शातिर जितेंद्र कुमार से पूछताछ पूरी हो गयी है. एएसपी टाउन अवधेश सरोज दीक्षित ने शातिर से मंगलवार को अपने कार्यालय में पूछताछ की. इसके बाद उसको कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी हो कि सिकंदरपुर के अंबेडकर नगर निवासी उत्तम सहनी के घर से दो मोबाइल चोरी कर आरोपी जितेंद्र कुमार भाग रहा था. उसको स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया. उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा गया था. उत्तम सहनी के बयान पर सिकंदरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >