सदर अस्पताल में दवा व पर्ची काउंटर पर मरीज उलझे, हंगामा

दवा व पर्ची काउंटर पर मरीज उलझे, हंगामा

मुजफ्फरपुर.

सदर अस्पताल में शुक्रवार को जहां पर्ची कटाने के लिए मरीज व गार्ड के बीच बकझक हुई, वहीं दूसरी ओर दवा लेने के लिए मरीज उलझ गये. पर्ची काउंटर व दवा काउंटर पर मरीज एक-दूसरे से मारपीट करने पर उतारू हो गये. इस बीच ओपीडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हंगामा देख पूछताछ काउंटर पर खड़ी एएनएम ने मरीज को समझा कर शांत कराया. हालांकि इस दौरान करीब आधे घंटे तक काउंटर पर दवा वितरण बंद रहा.

इधर, पर्ची काउंटर पर गार्ड की ओर से कतार में लगकर पर्ची कटाने की बात कहने पर मरीज उलझ गये. मरीज का कहना था कि गार्ड के कारण बीच में से ही लोग घुसकर मरीज का पर्ची कटा लेते हैं. इस कारण कतार लंबी होती जाती है और जो जहां है, वहीं खड़ा रह जाता है. मिठनपुरा के कौशल कुमार दवा लेने के लिए कतार में लगे थे. इसी बीच सादपुरा की रहनेवाली रेहाना खातून इमरजेंसी की बात कहते हुए दवा का पुर्जा काउंटर के अंदर दे दी. इसपर पहले से लाइन में लगे कौशल ने पुर्जा लेकर फेंक दिया. इसी बात पर दोनों उलझ गये. रेहाना का कहना था कि उनका बच्चा इमरजेंसी में इलाज कराने आया है. डॉक्टर ने दवा तुरंत खिलाने की बात कही है. इधर, कौशल का कहा था कि वह आधे घंटे से इस काउंटर पर दवा लेने के लिए खड़े हैं. ऐसे में हर किसी को इमरजेंसी रहती है. हालांकि इस दौरान अन्य मरीज जो दवा लेने के लिए कतार में लगे थे, उन्होंने भी विरोध जताना शुरू कर दिया. हालांकि गार्ड के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और दवा वितरण शुरू हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >