मनियारी के बलरा इस्माइल गांव में घर में घुसकर तांडव, मारपीट के बाद नकद और जेवर चोरी

मनियारी क्षेत्र के बलरा इस्माइल गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. उपद्रवियों ने एक घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, तोड़फोड़ की और कीमती आभूषण व नकदी चोरी कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Maniyari House Attack: थाना क्षेत्र के बलरा इस्माइल गांव में एक घर में जबरन घुसकर मारपीट करने. तोड़फोड़ मचाने और कीमती आभूषण समेत नकदी चोरी करने का एक सनसनीखेज मामला शुक्रवार को सामने आया है. इस पूरी घटना को लेकर पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है. मामले में स्थानीय निवासी नीलम देवी ने मनियारी थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है.

शाम के वक्त घर में घुसे उपद्रवी, परिजनों को बेरहमी से पीटा

थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार. यह वारदात बीते 5 जुलाई की शाम को घटित हुई थी. पीड़िता नीलम देवी ने बताया कि उस वक्त परिवार के सभी लोग घर पर मौजूद थे. तभी अचानक कुछ स्थानीय उपद्रवी और दबंग लोग उनके घर में जबरन दाखिल हो गए. घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जब परिजनों ने इसका विरोध किया. तो उन लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस दौरान हमलावरों ने घर की खिड़कियों और बाथरूम में भी जमकर तोड़फोड़ की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

अलमारी से उड़ाए 50 हजार नकद और सोने का मंगलसूत्र

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मारपीट और तोड़फोड़ के बीच ही आरोपियों की नजर घर में रखे कीमती सामानों पर पड़ गई. इस हंगामे का फायदा उठाकर आरोपियों ने घर से 50 हजार रुपये की नकदी और करीब 85 हजार रुपये मूल्य का एक तोला सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shayam kumar

प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >