नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से समाज को करें जागरूक

नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से समाज को करें जागरूक

संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नशीली दवाओं के दुरुपयोग की राेकथाम के लिए शनिवार को सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों के साथ विधिक जागरूकता-सह-संचेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपरोक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्वेता कुमारी सिंह एवं सचिव सुश्री जयश्री कुमारी उपस्थित थीं. जागरूकता कार्यक्रम का आगाज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा किया गया. जिसमें सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों से अपील की गयी कि वे देश और समाज को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. नशीली दवाओं एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से समाज को जागरूक करें. संवेदनशील इलाकों में जाकर गश्ती करें एवं नशीले पदार्थों के उपयोग करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करें सचिव जयश्री कुमारी ने मादक पदार्थ से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया. वहीं व्यवहार न्यायालय के सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा की गयी . बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारियों से सुलहनीय प्रकृति के अधिक-से-अधिक मामलों को सुलह कराने की बात कही गयी. . साथ ही न्यायिक पदाधिकारियों को आगामी आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नोटिस का तामिला ससमय कराने की बात कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >