बेखौफ बदमाशों का तांडव: किराना दुकानदार की कनपटी पर पिस्टल सटा लूटे रुपये, फायरिंग कर भागे

मुजफ्फरपुर के मड़वन चौक पर किराना दुकानदार से पिस्टल के बल पर लूटपाट। फायरिंग करते हुए फरार हुए तीन नकाबपोश बदमाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

मड़वन दुकानदार लूटकांड:  मुजफ्फरपुर स्थित करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक पर गुरुवार की रात बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. दुकान बंद कर रहे एक किराना कारोबारी को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने दहशत फैलाई. इस दौरान बदमाश गल्ले से नकदी छीनकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

पिस्टल सटाकर काउंटर से लूटी नकदी

पीड़ित दुकानदार मो. साबिर के मुताबिक, वह प्रतिदिन की तरह रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थे. तभी अचानक एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे.

  • सभी अपराधियों ने अपने चेहरे कपड़े से पूरी तरह बांध रखे थे.
  • दुकान में घुसते ही एक बदमाश ने दुकानदार की कनपटी पर पिस्टल सटा दी.
  • इसके बाद काउंटर के गल्ले में रखे लगभग 1300 रुपये जबरन निकाल लिए.
  • दुकानदार ने जब इसका विरोध करते हुए शोर मचाया, तो बदमाश आनन-फानन में बाइक स्टार्ट कर भागने लगे.

फायरिंग करते हुए रेवा रोड की ओर भागे बदमाश

स्थानीय लोगों के अनुसार, भागते वक्त अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया. सभी अपराधी रेवा रोड के रास्ते करजा की तरफ भाग निकले. स्थानीय दुकानदारों ने मौके से पुलिस को एक खोखा बरामद होने का दावा किया है.

पुलिस जांच में जुटी, फायरिंग से इनकार

वारदात की सूचना मिलते ही करजा थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

  • पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की.
  • करजा थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने हथियार सटाकर नकदी छीनने की पुष्टि की है.
  • हालांकि, थानाध्यक्ष ने फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है.
  • पुलिस का कहना है कि आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जापान में चमकेगा मुजफ्फरपुर का लाल: लोटस फेलोशिप पाकर तोहोकू यूनिवर्सिटी में रिसर्च करेंगे रंजन कुमार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >