Love Affairs: “गौमांस खाओ, इस्लाम कबूल करो… फिर करूंगा निकाह”, शमशाद ने सूरज बनकर बनाया शारीरिक संबंध

Love Affairs: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया. जब पीड़िता शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो युवक ने उसे इस्लाम कबूल करने को कहा. साथ ही गौमांस खाने की भी बात कही. पढ़ें पूरी खबर…

Love Affairs: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर युवती को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया. फिर उसके साथ संबंध बनाया और जब युवती ने शादी के लिए बोला तो कहने लगा कि इस्लाम धर्म अपनाओ और गोमांस खाओ. इसके बाद ही निकाह करेंगे. अब पीड़िता ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ ग्रामीण एसपी से शिकायत की है. इसके बाद यह मामला सामने आया है.

जान से मारने की दे रहा धमकी

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि शमशाद नाम के युवक ने खुद को पहले सूरज बताया और अपने प्यार में फंसा लिया. आरोपी सूरज ने मां की बीमारी और भाई-बहनों को पढ़ाने के नाम पर पीड़िता से पैसे भी लिए. जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो उसने अपना असली नाम शमशाद बताया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है. पीड़िता ने आवेदन में सैय्यद शमशाद हुसैन के साथ उसके भाई अलमदार हुसैन, मां मेहरुनिशा और बड़ी बहन को आरोपी बनाया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक जिले के बैरिया के कोल्हुआ, पैगंबरपुर का रहने वाला है. पीड़िता ने खुद का नाम जूही (काल्पनिक नाम) बताया है.

कुछ समय के लिए टूट गया था संपर्क

पीड़िता ने बताया कि दोनों की मुलाकात 2007 में एक कोचिंग संस्थान में हुई थी. उसी दौरान दोनों दोस्त बन गए. दोनों साथ में पढ़ते थे. पीड़िता ने बताया कि उस वक्त इतना दिमाग नहीं था कि पता करें कि लड़का हिंदू है या मुसलमान. इसके बाद 2017 में पीड़िता जॉब के लिए दिल्ली चली गई. इसके कुछ दिनों बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई. जूही ने आगे बताया कि 2023 अगस्त में उसकी मां का निधन हो गया, इसके बाद वह वापस मुजफ्फरपुर लौट आई. बाजार में एक दिन सूरज से मुलाकात हुई. इसके बाद फिर से बातचीत शुरू हो गई. इसके बाद एक दिन वह मुझे अपने साथ पटना ले गया. वहां आरोपी पीड़िता को एक होटल में लेकर गया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे जूस में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, उसे याद नहीं.

इस्लाम कबूल करो, तब निकाह करेंगे

पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. जब पीड़िता ने विरोध किया तो कहा कि शादी कर लेंगे. फिर वह भी आश्वस्त हो गई. लेकिन, जब भी वह शादी के लिए कहती थी, आरोपी कोई न कोई बहाना बना देता था. अचानक आरोपी युवक का व्यवहार बदलने लगा. जब मैंने शादी का दबाव बनाया तो उसने कहा कि इस शादी को मेरी मां नहीं मानेगी. तुम्हें इस्लाम कबूल करना होगा, तब हम निकाह करेंगे. इसके बाद पीड़िता के होश उड़ गए. तब उसे पता लगा कि वह सूरज नहीं बल्कि शमशाद है. जब पीड़िता ने इस्लाम कबूलने से इनकार किया तो आरोपी उसे गालियां देने लगा और गौमांस खाने को कहा. एक दिन वह आरोपी के घर पैसे लेने पहुंची तो उसकी मां, भाई और बड़ी बहन उसे गालियां देने लगी. इसके बाद वह वापस घर लौट आई.

एसपी ने क्या कहा?

मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि पीड़िता ने आवेदन दिया है. उसने बाताया कि वो एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी. प्रेमी अब उसे हत्या की धमकी दे रहा है. ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया है. जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

ALSO READ: Bhumi Survey: ऑनलाइन जमाबंदी में हुई है गलती? अब टेंशन छू मंतर! विभाग आपके गांव में लगाएगा कैंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >