शराब माफिया ने किराना दुकानदार पर किया जानलेवा हमला

मधेपुरा पंचायत के अम्मा चौक पर सोमवार की शाम किराना दुकानदार पर शराब माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया. शराब तस्करी के लिए पहुंचे तस्कर ने ब्रजभूषण ओझा के किराना स्टोर पर जमकर उत्पात मचाया.

हथौडी. मधेपुरा पंचायत के अम्मा चौक पर सोमवार की शाम किराना दुकानदार पर शराब माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया. शराब तस्करी के लिए पहुंचे तस्कर ने ब्रजभूषण ओझा के किराना स्टोर पर जमकर उत्पात मचाया. किराना दुकानदार ब्रजभुषण कुमार ओझा ने जब विरोध किया तो उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर दी और दुकान के कैस काउंटर तोड़कर 10 हजार रुपये, गले की चेन निकाल कर फरार हो गया. शराब तस्कर की पहचान उम्मा गांव निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है. आवेदन के अनुसार, शराब तस्कर गौतम नशे में धुत होकर शराब तस्करी के लिए चौक पर पहुंचा था. इसी दौरान चौक पर गाली-गलौज कर रहा था. उसका लोगों ने विरोध किया तो उसने हथियार निकाल कर धमकी देने लगा. लोगों ने इसकी सूचना हथौड़ी पुलिस को दी, जिससे नाराज कारोबारी ने अपने आदमी के साथ मिलकर किराना दुकानदार पर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए चेन, पैसा लेकर फरार हो गया. घटना की शिकायत दुकानदार ने हथौड़ी थाने में की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मालूम हो कि शराब तस्कर गौतम व उसके पिता पवन साह कई बार शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >