एक लाख का इनामी शराब धंधेबाज गिरफ्तार

एक लाख का इनामी शराब धंधेबाज गिरफ्तार

-पुलिस पर फायरिंग करने का है आरोप मुजफ्फरपुर. नगर पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी शराब धंधेबाज को पकड़ा है.उससे वरीय पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि, उसने पुलिस को बताया है कि उसके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में उसे जमानत मिल चुकी है. फिलहाल, कोई केस पेंडिंग नहीं है. पुलिस उसके केसों के संबंध में छानबीन कर रही है. उसके पास से पुलिस को क्या-क्या सामान मिला है, इसका खुलासा नहीं किया गया है. उस पर पुलिस मुख्यालय की ओर से इनाम की घोषणा की गयी थी. बताया गया कि पकड़ाया धंधेबाज शराब का सिंडिकेट चलता है. झारखंड, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों से शराब की खेप मंगाकर जिले के खुदरा विक्रेताओं को सप्लाई करता है. छोटी कल्याणी चौक पर तीन साल पहले उसे नगर थाने की पुलिस ने घेर लिया था, तब वह पुलिस पर फायरिंग कर निकल भागा था. वह हथियार के साये में शराब की खेप को एक से दूसरी जगह पहुंचाता है. वह दो बार पुलिस पर फायरिंग कर चुका है. छठ के मौके पर उसके घर आने की सूचना नगर थाने के दारोगा विष्णु कुमार को मिली थी. उन्होंने घेराबंदी करके उसको गोलाबांध रोड में घेर कर पकड़ा. उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में शराब से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज है.हालांकि, उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि फिलहाल पुलिस अधिकारी नहीं कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >