मुजफ्फरपुर: कुढ़नी और अख्तियारपुर परेया में बिजली संकट दूर करने की कवायद, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

कुढ़नी में बिजली संकट को लेकर अधिकारियों ने दिया आश्वासन, जल्द ही रेलवे क्रॉसिंग और सुवधिया गांव में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत।

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी एवं अख्तियारपुर परेया उपशक्ति केंद्र से जुड़ी गंभीर बिजली समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था से अवगत कराया. इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े 11 केवी केबल को बदलने, सुवधिया गांव में हुई तार चोरी की घटना और जर्जर पोल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया.

एक सप्ताह में दुरुस्त होगा रेलवे क्रॉसिंग का क्षतिग्रस्त केबल

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने सकारात्मक आश्वासन दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर रेलवे क्रॉसिंग के पास क्षतिग्रस्त केबल को पूरी तरह से दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाए. इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि सुवधिया गांव में जल्द ही चोरी हुए तारों की जगह नए तार लगाए जाएंगे और जर्जर पोलों को दुरुस्त किया जाएगा.

चेहराकलां ग्रिड से जुड़ेगा अख्तियारपुर परेया उपकेंद्र, मिलेगी निर्बाध बिजली

अधीक्षण अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम चल रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि केरमा उपकेंद्र के लिए अलग से अंडरग्राउंड केबल बिछाने का कार्य प्रक्रियाधीन है. इसके अतिरिक्त, अख्तियारपुर परेया उपकेंद्र को वैशाली जिले के चेहराकलां ग्रिड से जोड़ने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है. इस तकनीकी सुधार के पूरा होते ही स्थानीय उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती से बड़ी राहत मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shayam kumar

प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >