पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली किशोरी का अपहरण

पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली किशोरी का अपहरण

मां ने शिकायत दर्ज करायी, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली किशोरी का अपहरण कर लिया गया़ इसको लेकर किशोरी की मां ने थाना में शिकायत की है. इसमें गांव में ही चार युवकों पर ही अपहरण करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है एवं पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. घटना को लेकर किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सोमवार को फूल तोड़ने के लिए घर से निकली थी. दोपहर तक वह घर नहीं पहुंची. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि कुछ युवकों ने रास्ते में सुनसान जगह से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि किशोरी की मां ने शिकायत की है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >