घर से पढ़ने के लिए निकली किशोरी का अपहरण

पारू थाना क्षेत्र के एक गांव से पढ़ने के लिए घर से निकली 14 वर्षीया किशोरी को अपहरण कर लिया गया. मामले को लेकर लड़की की मां ने थाने में शिकायत की है, जिसमें एक महिला समेत पांच लोगों पर अपहरण कर बेच देने का आरोप लगाया है़

प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के एक गांव से पढ़ने के लिए घर से निकली 14 वर्षीया किशोरी को अपहरण कर लिया गया. मामले को लेकर लड़की की मां ने थाने में शिकायत की है, जिसमें एक महिला समेत पांच लोगों पर अपहरण कर बेच देने का आरोप लगाया है़ कहा है कि मेरी पुत्री बीते 20 मई की सुबह घर से पढ़ने के लिए निकली थी, जिसे रास्ते से ही मिलन कुमार समेत पांच लोगों ने मिलकर बेचने की नीयत से उसका अपहरण कर लिया है. थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >