Muzaffarpur: करजा-जैतपुर में जमुई पुलिस की छापेमारी, चोरी का चावल बरामद, दो गोदाम सील

जमुई से चोरी हुए चावल की खेप मुजफ्फरपुर के करजा और जैतपुर थाना क्षेत्र में बरामद की गई है. पुलिस ने छापेमारी कर दो गोदामों को सील किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Muzaffarpur News: जमुई से चोरी हुए चावल की खेप मुजफ्फरपुर के करजा और जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित दो गोदामों से बरामद होने का मामला सामने आया है. जमुई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों स्थानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दोनों गोदामों को सील कर दिया गया. वहीं, करजा चौक के दुकानदार शंकर साह के पुत्र अनिल साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद अपने साथ जमुई ले गयी.

करजा चौक की दुकान में मिली चोरी की चावल

जानकारी के अनुसार जमुई से चावल चोरी होने के मामले की जांच कर रही पुलिस को इसकी खेप करजा और जैतपुर क्षेत्र में पहुंचाये जाने की सूचना मिली थी.

इसके बाद जमुई पुलिस ने करजा पुलिस के सहयोग से करजा चौक स्थित शंकर साह की दुकान पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान दुकान से चोरी का चावल बरामद होने की बात सामने आयी.

पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर टीम ने जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा चौक स्थित एक गोदाम में भी छापेमारी की.


छापेमारी व कार्रवाई करते अधिकारी

जैतपुर के गोदाम से भी बरामद हुआ चावल

जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा चौक स्थित गोदाम में भी पुलिस को चोरी का चावल मिला. इसके बाद पुलिस ने दोनों स्थानों पर स्थित गोदामों को सील कर दिया. कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया.

दुकानदार के पुत्र को गिरफ्तार कर ले गयी पुलिस

मामले में करजा चौक निवासी दुकानदार शंकर साह के पुत्र अनिल साह को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद पुलिस उसे अपने साथ जमुई ले गयी.

करजा थाने के दारोगा मुकेश कुमार ने बताया कि जमुई पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी थी. चोरी का चावल बरामद होने के बाद दोनों गोदामों को सील कर दिया गया है. कार्रवाई पूरी करने के बाद जमुई पुलिस लौट गयी. मामले में जमुई पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: कुढ़नी के 21 स्कूलों में विकास योजनाओं की शुरुआत, मंत्री केदार गुप्ता ने किया उद्घाटन-शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >