Muzaffarpur News:जोधपुर एम्स ने मांगी एइएस पीड़ित बच्चों की डिटेल

जोधपुर एम्स ने मांगी एइएस पीड़ित बच्चों की डिटेल

मुजफ्फरपुर.

जिले में एइएस से पीडित होने वाले बच्चों की डिटेल एम्स जाेधपुर की टीम ने एसकेएमसीएच से मांगी8 है. कहा है कि अभी तक जो भी बच्चे एइएस से पीड़ित हुए हैं, उनके लक्षण व इलाज के बाद कितने समय बाद वह ठीक हो रहे हैं, इसका ब्योरा दे दें.

जो बच्चे बीमार पड़े हैं, क्या वे कुपोषित थे. उनके घर का रहन-सहन कैसा है. किन-किन इलाकाें से बच्चे अधिक बीमार पड़े हैं. इसकी पूरी डिटेल देने को कहा गया है. बता दें कि पिछले साल एम्स जाेधपुर की टीम ने जिले के सर्वाधिक एइएस प्रभावित मुशहरी और मीनापुर प्रखंड के 50 बच्चों के सैंपल लेकर शाेध किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >