सात घंटे से अधिक लेट पहुंची जयनगर-आनंद विहार

सात घंटे से अधिक लेट पहुंची जयनगर-आनंद विहार

मुजफ्फरपुर .

स्पेशल ट्रेन के लेट होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गयी है. रविवार को 04059 जयनगर-आनंद विहार 7.21 घंटे लेट मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची. इंतजार में प्लेटफॉर्म पर यात्री परेशान रहे. दूसरी ओर, 04651 जयनगर-अमृतसर 6.21 घंटे लेट जंक्शन पर आयी. ट्रेन लेट होने पर लगातार यात्री पूछताछ काउंटर पर सवाल कर रहे थे, लेकिन ट्रेन कब आयेगी, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी. इसी तरह मुजफ्फरपुर से खुलने के बाद जनसेवा एक्सप्रेस लेट होती चली गयी. यह ट्रेन भागलपुर तक जाती है. इसके साथ ही दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >