जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ 30 घंटे रि-शिड्यूल, यात्री परेशान

जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ 30 घंटे रि-शिड्यूल, यात्री परेशान

मुजफ्फरपुर

. 15097 भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 30 घंटे रि-शिड्यूल की गयी है. मुजफ्फरपुर से यात्रा करनेवाले यात्रियों को गुरुवार को दोपहर के तीन बजे के करीब मोबाइल पर ट्रेन के रि-शिड्यूल होने के बारे में मैसेज मिला. ऐसे में मुजफ्फरपुर जंक्शन से यात्रा करने वाले दो दर्जन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गयीं. इस अव्यवस्था को लेकर यात्रियों ने सोशल मीडिया पेज पर अधिकारियों के साथ रेल मंत्रालय तक को शिकायत की है.

राहुल राज ने बताया है कि उनके पूरे परिवार को अमरनाथ एक्सप्रेस से जम्मूतवी जाना है. लेकिन तीस घंटे लेट होने की क्षतिपूर्ति कौन करेगा. दूसरी ओर 06221 मैसूर-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन गुरुवार को करीब 12 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची. ट्रेन के देर से पहुंचने पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अनिल झा ने स्पेशल की अव्यवस्था को लेकर शिकायत भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >