सिर पर मारकर किया घायल, आठ लोग नामजद

कांटी. थाना अंतर्गत अकुराहा खरगी में बीते रात मोबाइल पर गाली देने पर मना करने से दरवाजे पर चढ़कर एक युवक का सिर फोड़ दिया. घायल की पहचान अकुराहा खरगी निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है.

कांटी. थाना अंतर्गत अकुराहा खरगी में बीते रात मोबाइल पर गाली देने पर मना करने से दरवाजे पर चढ़कर एक युवक का सिर फोड़ दिया. घायल की पहचान अकुराहा खरगी निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है. घायल आदित्य ने थाने में आवेदन दिया है, जिसमें दरवाजे पर चढ़ मारपीट कर घायल करने, सोने की चेन छीनने को लेकर 8 युवकों को नामजद किया है. बताया कि गांव का ही एक युवक फोन कर गाली-गलौज करने लगा़ उसके बाद युवक के घर जाकर शिकायत कर अपने घर चला आया. इससे नाराज युवक अपने सात दोस्तों के साथ लाठी-डंडा और रॉड से लैस होकर उसके दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. इससे वह बेहोश होकर गिर गया. उसे बचाने भाई किशन भाई पहुंचा. उसके बाद सभी ने मिल कर किशन की भी पिटाई कर दी. लोगों को आते देख आरोपी चेन छीनकर फरार हो गये. स्थानीय लोग आदित्य को लेकर इलाज कराने कांटी सीएचसी ले गये. थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे ने बताया कि मारपीट में एक युवक को जख्मी होने का आवेदन मिला है. आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >