अंडर - 19 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की पहली जीत

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया.

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया. पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान में जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रन का लक्ष्य दिया. आशीष ने 30, साकेत ने 12 रन बनाये. गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से ऋतिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके, वहीं राहुल को 2, शिव प्रकाश को 2, गौरव को 1 विकेट लिये. जवाब में खेलने बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम ने 22 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत के लिए 138 रन बना लिये. बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गौरव ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली, शिवम ने 22 रन बनाये. गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के तरफ से अंकित, गोलू, रवि, हर्षित ने एक-एक विकेट लिये. अंपायर अंपायर सन्नी वर्मा व अविनाश कुमार थे, स्कोरर आयुष राज रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >