भिखनपुर में डीजे की आवाज से मंदिर की दीवार गिरी, आधा दर्जन जख्मी

भिखनपुर में डीजे की आवाज से मंदिर की दीवार गिरी, आधा दर्जन जख्मी

-शादी को लेकर मंदिर में डीजे के साथ पूजा करने पहुंचे थे लोग-घायल युवती व महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर में डीजे की तेज आवाज से मंदिर की दीवार गिर गयी.घटना के समय मंदिर परिसर में पूजा कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. दीवार के नीचे दबने व सिर पर मलबा गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए. इसमें तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उनका भिखनपुर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बाकी घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि भिखनपुर गांव में एक लड़की की शादी थी. इसको लेकर डीजे साउंड लेकर उसके परिवार के सदस्य मंदिर में पूजन करने के लिए गए थे. मंदिर परिसर की चौड़ाई बढ़ाने के लिए बाहर से दीवार जोड़ी जा रही थी. इस बीच बारिश होने से कुछ दिनों से काम रूका हुआ था. मंदिर परिसर से जैसे ही तेज साउंड में डीजे बजा निर्माणाधीन दीवार टूट कर नीचे गिर गयी. इसकी चपेट में आधा दर्जन से अधिक लोग आ गए. तीन जख्मी उसी परिवार के हैं जहां शादी का आयोजन होना है. बाकी जख्मी उसके पड़ोसी व रिश्तेदार हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >