कुढ़नी में भगवान जगन्नाथ की निकली भव्य रथ यात्रा

कुढ़नी प्रखंड के चंद्रहट्टी स्थित भजन कुटीर से रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

प्रतिनिधि, कुढ़नी प्रखंड के चंद्रहट्टी स्थित भजन कुटीर से रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. रथ यात्रा भजन कुटीर से निकलकर करीब एक किलोमीटर की दूरी तय कर चंद्रहट्टी चौक स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची. इस दौरान भगवान जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ के नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. भक्तों के दर्शन और पूजन के लिए दुर्गा मंदिर पर विधिविधान से जगन्नाथ जी की प्रतिमा रखी गयी, जहां पर भक्त पूजा-अर्चना में जुटे रहे. रथयात्रा में मुखिया व राजद नेता अनीश सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह, ललन सिंह, मोती भाई, प्रेम सिंह, बिट्टू सिंह समेत अन्य भक्त शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >