11 सितंबर को मुजफ्फरपुर आएंगे राज्यपाल, BRABU में आइटी सेल का करेंगे उद्घाटन

राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन 11 सितंबर को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय पहुंचेंगे. करीब पौने दो घंटे के दौरे में कई नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन होगा और सीनेट हॉल में विशेष संगोष्ठी के दौरान छात्रों व शिक्षकों से बातचीत करेंगे.

BRABU मुजफ्फरपुर: राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन आगामी 11 सितंबर को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे. वे करीब पौने दो घंटे तक विश्वविद्यालय में रहेंगे. इस दौरान राज्यपाल प्रशासनिक भवन परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. साथ ही विवेकानंद पार्क, नवनिर्मित महाराजा गेट और आइटी सेल भवन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे.

सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे राज्यपाल

राज्यपाल सुबह करीब 11 बजे बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे. उनके आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा सकें.

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का होगा अनावरण

राज्यपाल प्रशासनिक भवन परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद वे विवेकानंद पार्क और नवनिर्मित महाराजा गेट का उद्घाटन करेंगे. पुराने थाना भवन का जीर्णोद्धार कर आइटी सेल भवन का निर्माण कराया गया है. इसका भी राज्यपाल औपचारिक उद्घाटन करेंगे.

सीनेट हॉल में छात्रों से करेंगे संवाद

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद राज्यपाल सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित सीनेट हॉल में आयोजित विशेष संगोष्ठी में शामिल होंगे. यहां छात्रों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ उनका सीधा संवाद होगा. ऐसे में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए यह कार्यक्रम खास रहने वाला है.

मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया परिसर

राज्यपाल के दौरे को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम तेज कर दिया गया है. विवेकानंद पार्क को भी आकर्षक रूप दिया जा रहा है. पार्क में पौधे लगाए गए हैं, जबकि दीवारों को मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है. इससे परिसर को नया और आकर्षक स्वरूप मिला है.

दोपहर पौने दो बजे रवाना होंगे

कुलसचिव डॉ. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अधिकारियों को उनके स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई हैं और व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुलाधिपति दोपहर करीब पौने दो बजे विश्वविद्यालय परिसर से प्रस्थान करेंगे.

यह भी पढे़ं:

मुजफ्फरपुर: अगस्त महीने में कुल 1886 गिरफ्तारी, 34 लाख रुपए से अधिक के ट्रैफिक चालान वसूले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >