Gold Silver Price in Muzaffarpur: सोना में दो तो चांदी में तीन हजार रुपए की गिरावट, जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price in Muzaffarpur: सोना चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है. आज भी सर्राफा मंडी में इसका असर दिखा. सोना करीब दो हजार रुपए तो चांदी तीन हजार रुपए सस्ता हुआ है.

Gold Silver Price in Muzaffarpur: लग्न शुरू होते ही सोना व चांदी के भाव में कमी आने से सर्राफा मंडी में व्यवसायियों ने तो बाजार में खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. लेकिन इस नवंबर महीने की शुरुआत से लेकर अभी तक सोना व चांदी के भाव में उतार  चढ़ाव का खेल लगातार जारी है. इसको लेकर ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. जब एक बार में दो हजार रुपये का भाव में कमी होती है तो वह और इंतजार की सोचते हैं, इस बीच एक दो दिन में भाव में एक हजार रुपये की तेजी हो जाती है. मंगलवार को सोना के भाव में 2000 रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी के भाव में 3000 रुपये प्रति किलो तक कमी आयी है. 

ये है ताजा रेट

मंगलवार को 24 कैरेट सोना का भाव 81,000 से घटकर 79,000 तो 22 कैरेट का भाव 74,500 से घटकर 72,700. वहीं 18 कैरेट सोना का भाव 64,800 रुपये रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. चांदी का भाव 93000 से घटकर 90,000 रुपये प्रति किलो पर आ गया. बता दें कि नवंबर के पहले दो सप्ताह में सोना के भाव में 4400 रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी की कीमत में 10,000 रुपये प्रति किलो कमी आयी है. जहां एक नवंबर को 24 कैरेट सोना का भाव 82, 400 रुपये से घटकर 78,000 रुपये तो 22 कैरेट सोना का भाव 75,800 रुपये से घटकर 71,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है. 

ALSO READ: Muzaffarpur News: गोबरसही गुमटी बंद करने के दौरान नोकझोंक, छात्रा को लगी चोट

12 नवंबर को दो हजार रुपए की गिरावट

18 कैरेट सोना का भाव 67,600 रुपये से घटकर 63,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी का भाव 1,01,000 रुपये प्रति किलो से घटकर 91,000 रुपये प्रति किलो पर आ गया है. दो नवंबर को सोना के भाव में 1400 रुपये तो चांदी के भाव में 3000 रुपये की गिरावट हुई. वहीं नौ नवंबर को सोना में 1000 रुपये व चांदी में 5000 रुपये की गिरावट हुई. 12 नवंबर को सोना व चांदी दोनों के भाव में दो-दो हजार रुपये की गिरावट आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >