Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के इस पंचायत में 1.16 करोड़ का गोलमाल, ऑडिट टीम ने सौंपी रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के बंदरा प्रखंड की मतलुपुर पंचायत में वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है. वर्ष 2022-23 में जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च के लिए आवंटित 79 लाख रुपये से अधिक की राशि पंचायत द्वारा खर्च नहीं की गई. यह चौंकाने वाली जानकारी पंचायत के ऑडिट रिपोर्ट में उजागर हुई है.

Muzaffarpur News: ऑडिट टीम ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला पंचायती राज पदाधिकारी (DPRO) को सौंपी है, जिसमें वित्तीय अनियमितता का उल्लेख किया गया है. इसके अलावा, ऑडिट में 37 लाख रुपये से अधिक की अन्य वित्तीय अनियमितताओं का भी पता चला है. यह राशि 15वीं छठी वित्त आयोग के तहत पंचायत को विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई थी.

जांच का निष्कर्ष हेडक्वार्टर आएगा

ऑडिट के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने इस राशि के खर्च होने का दावा तो किया, लेकिन इससे संबंधित कोई भी वैध बिल या अन्य प्रमाण प्रस्तुत करने में वे विफल रहे है. इसके चलते ऑडिट टीम ने इस पूरी राशि को आपत्ति की श्रेणी में रखा है और इसकी गहन जांच की सिफारिश की है. टीम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से अपने स्तर पर भी इस मामले की जांच कराने और जांच के निष्कर्षों से हेडक्वार्टर को अवगत कराने का अनुरोध किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सरकार के लक्ष्य को पाने में विफल

टीम ने कहा कि सरकार द्वारा पंचायत में सड़क, नाला और अन्य विकास कार्यों के लिए बड़ी मात्रा में धनराशि आवंटित की जाती है. इसके बावजूद 79 लाख रुपये से अधिक की राशि का पंचायत के खाते में निष्क्रिय पड़ा रहना गंभीर चिंता का विषय है. यह दर्शाता है कि आवंटन के बाद भी महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं किया गया, जिसके कारण पंचायत सरकार द्वारा निर्धारित विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में विफल रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

उठे सवाल

ऑडिट टीम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर उक्त राशि से विकास कार्यों को शुरू कराने का आग्रह किया है. साथ ही, पंचायत के कामकाज की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की वित्तीय अनियमितताओं को रोका जा सके. इस बड़े वित्तीय गोलमाल के सामने आने से पंचायत के कामकाज और विकास कार्यों पर सवाल उठने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >