शराब पार्टी करते चार युवक धराये

सकरा़ थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क किनारे बलुआ गांव के निकट शराब पार्टी करते चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

सकरा़ थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क किनारे बलुआ गांव के निकट शराब पार्टी करते चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीने के लिए रखी गयी शराब भी जब्त कर ली. वहीं पुलिस को देखते ही शराब पार्टी में शामिल अन्य लोग फरार हो गये. बताया कि गिरफ्तार लोगों में लौतन गांव निवासी दीपक कुमार, समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के महमदा गांव निवासी विकास कुमार, रोहित कुमार एवं अमन कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष राजू पाॅल ने गिरफ्तारी पुष्टि करते हुए बताया कि बलुआ गांव में शराब पार्टी करने की सूचना मिली थी. थानाध्यक्ष के अनुसार केस दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >