पहले राउंड में मुजफ्फरपुर के गगन गूंज ने पटना के हर्षित राज को हराया
चार दिवसीय अंडर 19 बैडमिंटन प्रतियोगिता
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर / मधुबनी :
चार दिवसीय अंडर 19 बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन पहले सत्र में पुरुष एकल वर्ग में 11 मैच का आयोजन हुआ. पुरुष एकल (अंडर 19) के स्पर्धा में पटना के प्रीतम राज ने मधुबनी के शिवम् कुमार को दो सेट में 21-11, 21-14 से पहले राउंड में हराया. वहीं गया के ईशान झा ने पहले राउंड में मधुबनी के अयान अली सिद्दीकी को 21-17, 21-07 से हराया. बक्सर के विराट कुमार ने गया के आरव सिंह को दो सेट मेें 21-19, 21-15 से हराया. जबकि समस्तीपुर के आदित्य कुमार चौधरी ने मुजफ्फरपुर के लक्ष्य कुमार को दो सेट में 21-05, 21-10 से हराया. पटना के अक्षर अथर्व ने भागलपुर के पीयूष कुमार को 21-10, 21-09 से हाराया. साथ ही मुजफ्फरपुर के चंद्रभान सिंह ने मोतिहारी के अक्षत सिंह को 21-13, 21-19 से हराया. मुजफ्फरपुर के गगन गुंज ने पटना के हर्षित राज को 21-19, 21-12 से हराया. समस्तीपुर के हर्षित राज ने मुंगेर के पराग सिंह को 22-20, 21-14 से हराया. पटना के रणवीर सिंह ने मुंगेर के असहादुल्लाह को तीन सेट में 21-18, 21-16, 21-19 से हराया. मुजफ्फरपुर के रौनक कुंवर ने भागलपुर के गणेश कुमार राय को 21-15, 21-14 से और पटना के कार्तिक ने गया के अर्पित कुमार को सीधे सीटों में 21-14, 21-12 से हराया. प्रतियोगिता में शनिवार तक प्री क्वार्टर फाईनल तक के मुकाबले खेले जाऐंगे, जबकि रविवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के सभी मुकाबले खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला 12 अगस्त को होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।