Muzaffarpur : पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur : पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

औराई. थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया़ शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया़ पीड़िता की मां ने बच्ची को खून से लथपथ देख अपने देवर के साथ आनन-फानन में उसे एसकेएमसीएच ले गयी़ इलाज के साथ ही पुलिस ने बयान दर्ज किया, जिसमें 20 वर्षीय अरविंद कुमार को आरोपित किया गया है. कहा है कि मैं खेत में मजदूरी करने गयी थी, घर जब लौटी तो बच्ची अचेतावस्था में पड़ी थी़ बच्ची को जब जगाया तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी़ इस कारण एसकेएमसीएस में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है़ थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >