साहेबगंज में टेंपो-बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल

राजेपुर ओपी के पास साहेबगंज-मोतीपुर मार्ग पर मंगलवार को टेंपो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में टेंपो पर सवार पांच लोग घायल हो गये.

सीएचसी से दो घायलों को नाजुक स्थिति में किया रेफर साहेबगंज. राजेपुर ओपी के पास साहेबगंज-मोतीपुर मार्ग पर मंगलवार को टेंपो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में टेंपो पर सवार पांच लोग घायल हो गये. घायलों में राजीव कुमार की पत्नी रीना कुमारी (28), रमेश मांझी (35), बबीता देवी (32), निशा कुमारी (13) व बहादुर मांझी (62) शामिल हैं. सभी घायल पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के ढेकहा के निवासी हैं. इलाज के लिए सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर रीना कुमारी व बहादुर मांझी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >