रिमझिम फुहारों के बीच 'वो' की एंट्री, बीच सड़क पर प्रेमी ने जोड़े हाथ, पुलिस के डर से भीगा 'रोमांस'

सावन की रिमझिम बारिश के बीच एक प्रेमी युगल के बीच अचानक हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. एक अनजान फोन कॉल और 'वो' की एंट्री ने बीच सड़क पर 'कैट फाइट' का लाइव शो चला दिया. प्रेमिका ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी, जिससे प्रेमी की हालत खराब हो गई.

Muzaffarpur Lovers Drama: सावन की रिमझिम बारिश के बीच मौसम में रोमांस का तड़का लगना तो आम बात है. लेकिन शहर की एक वीआईपी सड़क पर जो हुआ. उसने बॉलीवुड की किसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म के ड्रामे को भी पीछे छोड़ दिया. सुहाने मौसम में एक प्रेमी युगल के बीच अचानक ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा और तीखी नोकझोंक शुरू हुई कि राहगीर अपनी मंजिल भूलकर तमाशबीन बन गए. प्यार के इस हसीन मौसम में विलेन बनकर आई एक अनजान फोन कॉल और 'वो' यानी दूसरी लड़की की एंट्री. इसके बाद पूरे 20 मिनट तक बीच सड़क पर 'कैट फाइट' का लाइव शो चलता रहा.

'सौतन' के फोन ने बिगाड़ा खेल, क्लब रोड में प्रेमिका का चढ़ा पारा

मिली जानकारी के अनुसार. गोबरसही इलाके की रहने वाली हुस्न की मल्लिका और बालूघाट के रहने वाले मजनू मियां के बीच सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट चल रहा था. मिठनपुरा के क्लब रोड में दोनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते हुए कहीं जा रहे थे. तभी अचानक लड़के के मोबाइल की घंटी बजी और स्क्रीन पर किसी दूसरी लड़की का नाम चमक उठा. प्रेमिका ने जैसे ही अपनी 'सौतन' का नाम देखा. उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने तुरंत बीच सड़क पर चलती स्कूटी रुकवाई और नीचे उतरकर सवालों की बौछार कर दी. प्रेमी बेचारा भीगते हुए सफाई में बार-बार एक ही रट लगाता रहा— "अरे बाबा, वह सिर्फ एक अच्छी दोस्त है. इसके अलावा कुछ नहीं. " लेकिन गुस्से से तमतमाई प्रेमिका इस 'फ्रेंडशिप' थ्योरी को सुनने के लिए कतई तैयार नहीं थी.

जब प्रेमिका ने घुमाया डायल 112, तो मजनू स्कूटी छोड़ ऑटो से 'बाय-बाय'

बातचीत और मान-मनौव्वल से जब बात नहीं बनी. तो गुस्से में लाल प्रेमिका ने सीधे पुलिसिया रौब दिखा दिया. उसने तुरंत अपने फोन से आपातकालीन नंबर डायल 112 पर कॉल घुमा दिया. पुलिस का नाम सुनते ही आशिक के होश उड़ गए और उसके हाथ-पांव फूल गए. वह बीच सड़क पर ही राहगीरों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और प्रेमिका के आगे गिड़गिड़ाने लगा. काफी देर तक चले इस तमाशे के बाद भी प्रेमिका का दिल नहीं पिघला. उसने प्रेमी के साथ उसकी स्कूटी पर आगे का सफर तय करने से साफ मना कर दिया. अंत में. उसने कड़क अंदाज़ में एक ऑटो पकड़ा और लड़के को बीच मझधार में छोड़कर अकेली रवाना हो गई. बेचारा प्रेमी बारिश में भीगता हुआ मुंह लटकाए ऑटो को देखता रह गया. अब इस मजेदार और फिल्मी ड्रामे की चर्चा पूरे शहर में चटखारे लेकर की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >