पारवारिक पेंशन पर संकट! नगर निगम कर्मचारी की विधवा हुई बेसहारा

Employee’s widow became helpless

::: पेंशनभोगी कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप नगर निगम की कार्यशैली पर उठाये सवाल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

नगर निगम के रिटायर कर्मियों के विधवा को पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिलने पर पेंशन भोगी कर्मचारी संघ ने नाराजगी जाहिर की है. संघ के महामंत्री राज किशोर सिंह ने नगर आयुक्त विक्रम विरकर को ज्ञापन सौंपा है. कहा कि पिछले नौ माह से बकाया पारिवारिक पेंशन का भुगतान नगर निगम अविलंब करें, ताकि, विधवा जो पैसे के अभाव में जीते जी मर रही हैं, उन्हें सहारा मिल सके. महामंत्री ने कहा कि कई नगर निगम के मृत कर्मियों की विधवा पत्नी अब आर्थिक रूप से बेसहारा हो गयी है. उनके पति के निधन के बाद मिलने वाली परिवार पेंशन को नगर निगम प्रशासन ने अचानक रोक दिया है, जिससे उनके जीवन यापन पर गंभीर संकट आ गया है. अब निगम प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ बड़ा मोर्चाबंदी की तैयारी शुरू हो गयी है. नगर आयुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि निगम प्रशासन इस पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करता है, तो पेंशन भोगी कर्मचारी संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >