कांटी:: बाइक की टक्कर में बिजली विभाग का कर्मी घायल

कांटी. नगर परिषद क्षेत्र स्थित एनटीपीसी के पास सोमवार को बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. उसकी पहचान विशुनपुर सुमेर निवासी महेश कुमार शरण के रूप में हुई है.

कांटी. नगर परिषद क्षेत्र स्थित एनटीपीसी के पास सोमवार को बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. उसकी पहचान विशुनपुर सुमेर निवासी महेश कुमार शरण के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि घायल बिजली विभाग में कार्यरत है और गायघाट में पदस्थापित है. हादसे के बाद स्थानीय लोग घायल को कांटी सीएचसी ले गये, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. परिजनों ने घायल को शहर के निजी अस्पताल ले गये, जहां इलाज चल रहा है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >