पिकअप पलटने से चालक व उपचालक जख्मी

कुढ़नी थाना क्षेत्र के अनंत कमतौल में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बीज लदा पिकअप सड़क पर पलट गया. घटना शनिवार की सुबह हुई. इसमें मधुबनी के रहनेवाले चालक अनिल कुमार उर्फ मुन्ना और उपचालक राजा कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के अनंत कमतौल में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बीज लदा पिकअप सड़क पर पलट गया. घटना शनिवार की सुबह हुई. इसमें मधुबनी के रहनेवाले चालक अनिल कुमार उर्फ मुन्ना और उपचालक राजा कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर पहुंचे पूर्व पंसस रामलाल पासवान, चुनमुन कुमार, राज किरण, ओम प्रकाश, मनोज कुमार आदि ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >