Muzaffarpur Newsस्टोर की दवाएं डॉक्टर नहीं लिख रहे

स्टोर की दवाएं डॉक्टर नहीं लिख रहे

सदर अस्पताल का है हाल, छह में से बस दो ही दवा उपलब्ध मरीजों को नहीं मिल पा रहीं डॉक्टर की लिखी हुई पूरी दवा वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में दवाओं की कमी है.ओपीडी में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को पूरी दवा काउंटर पर नहीं मिल पा रही हैं.ओपीडी में डॉक्टर अगर मरीजों को पांच दवा लिख रहे हैं तो उन्हें काउंटर से दो ही दवा दी जा रही है. बाकी की दवाएं बाहर से मरीज को महंगे दाम पर खरीदनी पड़ रही है. आलम ये है कि यहां शुगर व कैल्शियम जैसी आम दवा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है. मरीजों का कहना है कि अस्पताल में केवल वे दवाएं उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 10 से 30 रुपये है. जिन दवाओं की कीमत 100 रुपये से ऊपर है, वे अस्पताल में नहीं मिलती हैं. मरीज मजबूरन प्राइवेट मेडिकल स्टोर से ये महंगी दवाएं खरीद रहे हैं. अस्पताल में मरीजों ने बताया कि दवा अधूरी मिलती है. वहीं एक मरीज ने बताया कि उन्हें घाव भरने की दवा बाहर से लेनी पड़ रही हैं. अस्पताल में दवाएं नहीं होने की बात काउंटर पर करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >