मुजफ्फरपुर: राजस्व मंत्री आज मुजफ्फरपुर दौरे पर, सहयोग शिविरों में करेंगे शिकायतों की सुनवाई

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल आज मुजफ्फरपुर दौरे पर रहेंगे. वे सहयोग शिविरों में शामिल होकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों को निर्देश देंगे.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में आज राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे सरकार की ओर से आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल होकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश देंगे.

तीन प्रखंडों के सहयोग शिविर में होंगे शामिल

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी प्रभात मालाकार ने मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी.

मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री मुशहरी, मीनापुर और कुढ़नी प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण करेंगे.

राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे पर रहेगा फोकस

सहयोग शिविरों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जमाबंदी और राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी.

प्रभारी मंत्री आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनेंगे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश देंगे.

प्रशासनिक तैयारियां पूरी

मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहने और लंबित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >