फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने बाइक, मोबाइल व रुपये लूटे

फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने बाइक, मोबाइल व रुपये लूटे

पिस्तौल का भय दिखाकर दिया घटना को अंजाम प्रतिनिधि, साहेबगंजधनैया-नीरपुर मार्ग पर नहर चिमनी के पास शनिवार को अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को पिस्तौल का भय दिखाकर बाइक, चार हजार रुपये और तीन मोबाइल लूट लिया. फाइनेंस कर्मी कथैया थाना क्षेत्र के हरपुर हरदी निवासी धीरज कुमार पटेल है. पीड़ित ने कहा कि ऋण के रुपये की वसूली करने के लिए पकड़ी बसारत जा रहा था. इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और पिस्तौल कंधे पर सटा दिया. इसके बाद बाइक, रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले. सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की़ देर शाम तक मामले में प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >