Heroin Seized: मुजफ्फरपुर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कच्ची पक्की ओपी अंतर्गत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन/कोटा) के साथ एक तस्कर दंपती को दबोच लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है.
Muzaffarpur crime News: शेरपुर दिघरा बैंक के पास एक घर में हुई छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 05.09.2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के अंतर्गत शेरपुर इलाके में दिघरा बैंक के पास स्थित एक मकान में अचानक पुलिस टीम ने दबिश दी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से संजीत कुमार उर्फ गुर्जर और उसकी पत्नी राधा देवी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपी कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के ही रहने वाले बताए गए हैं.
25 ग्राम हेरोइन और 64 पुड़िया बरामद
पुलिस ने तलाशी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के पास से कुल 25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन या कोटा बरामद किया है, जिसे कुल 64 पुड़िया में पैक करके बेचा जा रहा था. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर थाना (कच्ची पक्की ओपी) में कांड संख्या-847/26 दर्ज कर लिया है.
आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस अवैध धंधे में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए लगातार अग्रतर कार्रवाई कर रही है और अन्य संदिग्धों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है
यह भी पढ़ें...भाई को खाना पहुंचाकर लौट रही नाबालिग का अपहरण
