CM Nitish Gift: चुनाव से पहले इस जिले की सड़कों पर करोड़ों खर्च करेगी सरकार, मिली हरी झंडी

CM Nitish Gift: बिहार सरकार मुजफ्फरपुर के कांटी मड़वन रोड को एक बार फिर से नया बनाने वाली है. जर्जर स्थिति में पड़ी सड़क पर सरकार करीब 5 करोड़ रुपए खर्च करने वाली है. इसको लेकर प्रशासन की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. पढ़ें पूरी खबर…

CM Nitish Gift: बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम नेताओं का बिहार आना-जाना लगा हुआ है. प्रदेश की जनता को भी सरकार से कई ऐलान की उम्मीदें हैं. चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने बिहार के मुजफ्फरपुर की जनता को बड़ी सौगात दी है. जिले के कांटी-मड़वन पथ की मरम्मत की प्रक्रिया तेज हो गई है. इस रोड की मरम्मत में सरकार करीब 5 करोड़ 32 लाख रुपए खर्च करने वाली है. इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा. पथ निर्माण विभाग-एक को इस रोड की मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई है. इसमें रोड की मरम्मत, मजबूतीकरण और बिटुमिनस का काम किया जाएगा. इस रोड की कुल लंबाई 6.95 किलोमीटर बताई जा रही है.

तीन एजेंसियों का हुआ है चयन

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों पथ निर्माण विभाग की तरफ से एक सर्वे किया गया था. सर्वे के दौरान कई जगहों पर सड़क जर्जर स्थिति में पाई गई. साथ ही सड़क की उपरी परत भी उखड़ने लगी है. इस वजह से इसकी मरम्मत की जरूरत को देखते हुए बजट तैयार कर मुख्यालय को स्वीकृति के लिए भेजा गया था. अब इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर जारी किया गया, जिसमें आठ निर्माण एजेंसियों ने भाग लिया. इनमें से तीन एजेंसी मानक पर खरा नहीं उतर पाए, जिसकी वजह से उनके आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया. पांच निर्माण एजेंसियों ने टेंडर में बोली लगाई. अब इनमें से एक का चयन किया जाएगा. चयनित एजेंसी को सड़क निर्माण की जिम्मेदारी दी जाएगी.

डॉक्यूमेंट्स का हो रहा वेरिफिकेशन

टेंडर प्रक्रिया में जिन तीन एजेंसियों का चयन किया गया है, उनके द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स की भी जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, दो महीने में मरम्मत कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसकी मॉनिटरिंग पथ निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी.

ALSO READ: Bihar: सरकारी स्कूलों में अब भोजपुरी में होगी पढ़ाई! ACS सिद्धार्थ ने किया बड़ा बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >