चमकी बुखार के तीन बच्चे भर्ती, सैंपल भेजा

एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड में चमकी-बुखार के लक्षण वाले तीन बच्चों को भर्ती किया गया है.

मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड में चमकी-बुखार के लक्षण वाले तीन बच्चों को भर्ती किया गया है. वहीं, एइएस से पीड़ित बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर चले गये हैं. भर्ती हुए बच्चे एक जिले के और दो सीतामढ़ी के बताये गये हैं. वहीं बाकी को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

उपाधीक्षक सह शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि पीड़ित बच्चे की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गयी है. मोतीपुर से एक व सीतामढ़ी से दो बच्चे चमकी-बुखार के पीड़ित होकर आये हैं. इन सभी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गये हैं. जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी कि एइएस है या नहीं.

अभी सबकी हालत में सुधार है. कहा कि अगर समय पर बच्चा अस्पताल आ जाए तो उसकी जान बच जाती है. जानकारी के अनुसार इस साल जो बच्चे एइएस से पीड़ित मिले हैं, उनकी संख्या दस है. इसमें एक की भी मौत नहीं हुई हैं. पीड़ित में छह केस मुजफ्फरपुर के, दो सीतामढ़ी और एक शिवहर व एक वैशाली का है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >