सरकारी अनाज की कालाबाजारी के केस में ट्रक चालक पर 22 साल बाद चार्जशीट दायर

Charge sheet filed against truck driver after 22 years

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाने की पुलिस ने सरकारी अनाज की कालाबाजारी के केस में ट्रक चालक अशोक चौधरी पर 22 साल बाद चार्जशीट दायर की है. पहले वह इस कांड में फरार चल रहा था. नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा ने केस का रिव्यू किया था. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था. इसके बाद आइओ ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था. केस के आइओ दरोगा शंभु कुमार ने बताया कि इस कांड में चालक पर चार्जशीट के साथ ही अनुसंधान पूर्ण हो गया है. जल्द ही कोर्ट में फाइनल फॉर्म जमा करा दिया जायेगा. आइओ ने बताया कि 2003 में मिड डे मिल का एक ट्रक अनाज जिसमें गेहूं व चावल था उसको कालाबाजारी करके बेच दिया गया था. इस मामले में थाने में तैनात दारोगा जयनारायण प्रसाद के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था. इसमें तीन आरोपी का नाम सुपरविजन में छठ गया था. वहीं, पांच पर सत्य पाया गया जिनमें से चार जमानत पर है. वहीं, ट्रक का चालक फरार चल रहा था. जिसको गिरफ्तार करके उसपर चार्जशीट किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >