मौसम के दो रंग, दोपहर तक तेज धूप; फिर बरसीं फुहारें

मौसम के दो रंग, दोपहर तक तेज धूप; फिर बरसीं फुहारें

माधव़ 10 से 13

अगले 36 घंटे तक बारिश के आसार, उसके बाद लू को लेकर अलर्ट

दोपहर बाद बदला मौसम, घने बादल के घेराें से धूप की धमक हुई कम वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर झुलसाने वाली गर्मी झेल रहे लोगों को लंबे समय बाद शुक्रवार को राहत मिली. दोपहर बाद से ही मौसम का मिजाज बदल गया.आसमान में घने बादल के छाने से धूप की धमक कम पड़ गयी. कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी हुई. कुल मिला कर शाम के समय मौसम सुहाना हो गया. दूसरी ओर मौसम विभाग ने 17 अप्रैल तक का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके तहत अगले 24 से 36 घंटे में उत्तर बिहार के कुछ जिलों में गरज वाले बादल के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान कहीं-कही तेज हवा के साथ ओला गिरने की भी आशंका है. 13 अप्रैल के बाद मौसम सूखा रहने का अनुमान है. वहीं, तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. प्रचंड गर्मी के साथ लू चलने की भी आशंका है. पूर्वानुमान की अवधि में पारा 41 डिग्री तक जाने की जानकारी दी गयी है. वहीं 10 से 12 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा. वर्षा की संभावना को देखते हुए गेहूं कटनी व दौनी को लेकर किसानों को सावधानी बरतने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >