बोरे में शव बरामदगी मामले में हत्या का मामला दर्ज

करजा थाना क्षेत्र की महमदपुर खाजे पंचायत के द्वारिका नाथपुर के समीप मछगरा चौर स्थित एक पोखर में बोरे में बांधकर फेंके गये शव मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है़

मड़वन: करजा थाना क्षेत्र की महमदपुर खाजे पंचायत के द्वारिका नाथपुर के समीप मछगरा चौर स्थित एक पोखर में बोरे में बांधकर फेंके गये शव मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है़ घटना का एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई और न ही हत्या के कारणों का पता चला है़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि शव की पहचान नहीं होने पर उसका दाह-संस्कार कर दिया गया़ वहीं मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है़ बताते चलें कि बीते 13 अगस्त को द्वारिका नाथपुर के समीप मछगरा चौर के एक पोखर में बोरे में बंद युवक का शव मिला था, जिसे पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए रखा गया था़ वहीं विभिन्न थाने में मृतक की तस्वीर भेजी गयी थी़ मगर पहचान नहीं होने के बाद प्रशासन द्वारा शव का दाह-संस्कार करा दिया गया़ मामले को लेकर करजा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >