मोतीपुर से लूटी गयी कार मधुबनी से बरामद

मोतीपुर से लूटी गयी कार मधुबनी से बरामद

प्रतिनिधि, मोतीपुर

थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लूटी गयी कार को पुलिस ने मधुबनी जिले से बरामद कर लिया है. हालांकि घटना में शामिल अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. बरामद कार नालंदा के गोपाल सिंह की है. बता दें कि रिश्तेदार के यहां मोतीपुर थाना क्षेत्र के जुनेदा गांव जाने के दौरान दो बदमाशों ने उनकी कार को बखरा गांव के समीप पिस्टल और चाकू भिड़ाकर लूट ली थी. चालक गोपाल सिंह को हाथ-पैर बांधकर मधुबनी के बाबूबरही रोड में फेंक दिया था. चालक के बयान पर मोतीपुर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस बीच मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि कार मधुबनी के जयनगर इलाके में है, जिसे पुलिस ने मधुबनी पुलिस के सहयोग से लावारिश स्थिति में बरामद कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >