पटना में अस्पताल में भर्ती बीएसएफ जवान की मौत

पारू थाना क्षेत्र के खुटाही गांव निवासी शाहिद धर्मदेव राम के पुत्र बीएसएफ के जवान 33 वर्षीय संतोष कुमार की बीती रात पटना के रूबन हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में मौत हो गयी.

एनडीआरएफ बटालियन ने अंतिम संस्कार से पहले दी सलामी प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के खुटाही गांव निवासी शाहिद धर्मदेव राम के पुत्र बीएसएफ के जवान 33 वर्षीय संतोष कुमार की बीती रात पटना के रूबन हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. उनके भाई भूतपूर्व सैनिक मनोज राम ने बताया कि मेरा भाई संतोष कुमार बीएसएफ का जवान था, वह बीकानेर ने पदस्थापित था. बीमार होने के कारण घर आया था. हमलोगों ने चार दिन पहले पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गयी. इसी दौरान गुरुवार की रात उनकी मौत हो गयी. उनके पार्थिव शरीर को पटना से आये 9 एनडीआरएफ बटालियन द्वारा अंतिम संस्कार के पहले कर्मवारी गांव के समीप नारायणी नदी पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सलामी दी गयी. उसके बाद दाह-संस्कार किया गया. भाई ने बताया कि वर्ष 2013 में हमारे पिता धर्मदेव राम बीएसएफ में जवान थे और मुर्शिदाबाद में पदस्थापित थे, जहां गोली लगने से शहीद हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >