बच्चों के कल्याण को लेकर योजनाओं में लाएं गति

Bring speed in the plans

मुजफ्फरपुर. डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई.बाल संरक्षण पदाधिकारी को बच्चों के हितों और अधिकारों की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि परवरिश योजना के तहत जिले में 1299 लाभुक हैं. इस योजना में 0-18 वर्ष तक के अनाथ, एचआईवी/एड्स या कुष्ठ रोग से पीड़ित बच्चों या उनके माता-पिता के बच्चों को प्रति माह ₹1000 दिए जाते हैं. न्सरशिप योजना में जिले में 572 लाभुक हैं. इस योजना के तहत 0-18 साल तक के बच्चों को स्वीकृति के 3 साल तक प्रति माह ₹4000 प्रदान किए जाते हैं. प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत जिले में 8 लाभुक हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >