किसान मोर्चा बैठक: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड अंतर्गत मधुवन जगदीश स्थित भाजपा पश्चिमी जिला कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम सुमरन सिंह रहे. पश्चिमी जिला कार्यालय में प्रथम आगमन पर उनका फूल-माला, अंगवस्त्र, बुके और बाबा गरीबनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनंदन किया गया. इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, मोर्चा प्रभारी देवांशु किशोर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रितेश कुमार कुशवाहा और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष याचना शाही का भी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया.
उन्नत खेती और संगठन मजबूती का दिया संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम सुमरन सिंह ने अपने पुराने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने बताया कि किस तरह बाजार की चुनौतियों और उपज का सही खरीदार न मिलने की समस्या से जूझने के बाद उन्होंने किसानों का समूह बनाकर उन्हें उन्नत खेती की राह दिखाई.
- किसानों की समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान निकाला जाएगा और गंभीर मुद्दों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा.
- संगठन को धारदार बनाने के लिए विधानसभा प्रभारियों का चयन कर हर माह की 8 तारीख को नियमित बैठकें होंगी.
- बैठकों की प्रगति समीक्षा रिपोर्ट प्रत्येक महीने 16 तारीख को अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय में समर्पित करनी होगी.
17 अगस्त से 17 सितंबर तक मनेगा किसान पखवाड़ा
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रितेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार 17 अगस्त से 17 सितंबर तक पूरे जिले में किसान पखवाड़ा मनाया जाएगा. वहीं भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा कि जब तक किसान कम लागत में अधिक उत्पादन की तकनीक नहीं अपनाएंगे, तब तक वे पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं बन सकते. उन्होंने प्रेरक पंक्तियों के जरिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा.
कार्यक्रम की अध्यक्षता रितेश कुमार कुशवाहा, संचालन ओम प्रकाश और धन्यवाद ज्ञापन बैजू साहनी ने किया. बैठक में बिंदेश्वर सहनी, सुमन सौरभ, तेज नारायण शर्मा, प्रेमचंद्र कुशवाहा, निर्भय प्रताप सिंह, ममता कुमारी और अजय श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: डायल 112 की तत्परता: साहू पोखर में कूदे अधेड़ को 3 मिनट में बचाकर पहुंचाया अस्पताल
