बाइकर्स गैंग ने महिला से चेन छीनी

बाइकर्स गैंग ने महिला से चेन छीनी

: सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु सिद्धार्थ पुरम की घटना : पुलिस सीसीटीवी से अपराधियों का जुटा रही सुराग : बाजार से लौटते समय घर के समीप बनाया निशाना संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु सिद्धार्थ पुरम लेन में बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने प्रतिभा सिन्हा से 2.5 ग्राम सोने की चेन छीन ली. घटना बीते 20 अगस्त की रात साढ़े आठ बजे की है. वारदात के समय पीड़ित महिला बाजार से घर लौट रही थी. पीड़िता ने बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि वह मूल रूप से वैशाली जिले के गौरौल थाना के मधुरापुर की निवासी हैं, वर्तमान में वह अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए शहर के रामदयालु सिद्धार्थ पुरम लेन-2 में किराये के मकान में रह रही हैं . बीते बुधवार की रात करीब 8:30 बजे, जब वह बाजार से लौट रही थीं, तभी उनके घर के पास ही स्थित एक निजी स्कूल के पास दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया .प्रतिभा सिन्हा ने बताया कि एक बदमाश ने सफेद टी-शर्ट और दूसरा काला जैकेट पहना हुआ था और उनकी उम्र 22 से 25 साल के बीच थी . एक बदमाश ने बाइक रोक कर उनका बाल खींचा और दूसरे ने उनके गले से 2.5 ग्राम की सोने की चेन झपट ली . वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश अघोरिया चौक की तरफ भाग गए . महिला ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं . सदर थाना क्षेत्र समेत शहर में लगातार हो रही चेन छिनतई की वारदातों से आम लोगों में डर का माहौल है. पुलिस के लिए चेन स्नैचर को पकड़ना बड़ी चुनौती साबित हो रही है. छीने गए चेन की कीमत ढाई लाख रुपये बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >